दुष्कर्म का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार: सूरत से लेकर आए पुलिस, बचने के लिए बदल लेता था ठिकाना – Umaria News

दुष्कर्म का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार:  सूरत से लेकर आए पुलिस, बचने के लिए बदल लेता था ठिकाना – Umaria News




उमरिया जिले की सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को सोमवार को सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है और वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पीड़िता की शिकायत पर एक वर्ष पूर्व आरोपी जयप्रकाश यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही जयप्रकाश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। तकनीकी निगरानी के दौरान आरोपी की मोबाइल लोकेशन गुजरात में मिली। सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम सूरत के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link