नगर निगम मूलभूत सुविधाओं में विफल: जनसुनवाई में सीवर, पानी, सड़क की शिकायतें लेकर पहुंच रहे नागरिक – Gwalior News

नगर निगम मूलभूत सुविधाओं में विफल:  जनसुनवाई में सीवर, पानी, सड़क की शिकायतें लेकर पहुंच रहे नागरिक – Gwalior News




मंगलवार को ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी सड़क, सीवर और साफ पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से लोग परेशान वार्ड क्रमांक 1 की जय, विहार कॉलोनी से आए संजय अग्रवाल और अन्य निवासियों ने बताया कि वे कॉलोनी की अव्यवस्थाओं से बेहद परेशान हैं। स्थिति यह है कि उनके बोरिंग के पानी में अब सीवर का पानी मिल रहा है। उन्होंने इस संबंध में कॉलोनाइजर और स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है और समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। वाटर लाइन टूटने से घर के अंदर पहुंचा पानी इसी तरह, वार्ड क्रमांक 36 के रहने वाले मोरे ने बताया, उनके घर के बाहर कई महीनों से वाटर लाइन टूटी हुई है। इससे पूरी कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी उनके घरों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे घर के रोजाना के कार्यों में भी बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे दो बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पीएचई विभाग के अधिकारी समाधान का दावा कर शिकायत बंद करवा देते हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल दिए निर्देश जनसुनवाई में शहरवासिओं की समस्याओं के संबंध में आयुक्त प्रदीप तोमर ने कहा, नगर निगम शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करता है। उन्होंने बताया कि निगम में आने वाली समस्याओं को तत्काल नोट करके संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है, ताकि उनका निराकरण सुनिश्चित हो सके।



Source link