नसीम शाह PSL से बाहर, PCB कार्रवाई करने की तैयारी में: रिपोर्ट

नसीम शाह PSL से बाहर, PCB कार्रवाई करने की तैयारी में: रिपोर्ट


Last Updated:

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर हो चुके हैं. उनको पिछले हफ्ते रावलपिंडी और कराची किंग्स के मैच के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था. जिसके बाद वह टीम का अगला मैच भी नहीं खेल पाए. पीसीबी उनकी बार-बार होने वाली फिटनेस समस्याओं से खुश नहीं है.

Zoom

नसीम शाह PSL से बाहर, PCB कार्रवाई करने की तैयारी में: रिपोर्ट

नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं. एक राजनेता पर सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस खिलाड़ी पर 2 करोड़ का  जुर्माना लगाया था. कुछ दिन बाद ही अब उनको ताजा फिटनेस समस्याओं के चलते चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सीजन से बाहर कर दिया गया है. इस घटनाक्रम से बोर्ड और ज्यादा नाराज हो गया है.

टेलीकॉमएशिया.नेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नसीम को पिछले हफ्ते रावलपिंडी और कराची किंग्स के मैच के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था. जिसके बाद वह टीम का अगला मैच भी नहीं खेल पाए. पीसीबी उनकी बार-बार होने वाली फिटनेस समस्याओं से खुश नहीं है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बोर्ड अब सिर्फ उनकी फिटनेस ही नहीं, बल्कि उनके पूरे व्यवहार को लेकर भी आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है. नसीम को पीसीबी की मेडिकल पैनल की निगरानी में लंबा रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजरना होगा.

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब नसीम को पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की आलोचना करने पर भारी जुर्माना लगाया गया था. इस घटना के बाद पीसीबी ने सभी सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर सख्त संदेश दिया था. चेतावनी दी थी कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों ने वेबसाइट को बताया, “नसीम को गुरुवार को रावलपिंडी और कराची किंग्स के मैच के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था और वह टीम का पिछला मैच नहीं खेल पाए, जिससे उनकी फिटनेस पर गंभीर सवाल उठे हैं.”

रिपोर्ट में आगे कहा गया, “नसीम का करियर मैदान के बाहर के व्यवहार से प्रभावित हुआ है. विज्ञापनों और पॉडकास्ट्स में जरूरत से ज्यादा ध्यान देने के कारण उनका करियर पटरी से उतर गया है. वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप भी फिटनेस समस्याओं के कारण नहीं खेल पाए थे. अगले कुछ दिनों में नसीम डॉ. जावेद मुगल की अगुवाई वाले मेडिकल पैनल के सामने पेश होंगे, क्योंकि चयन समिति भी उनकी बार-बार होने वाली फिटनेस समस्याओं से खुश नहीं है.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link