नाम अजब… स्वाद गजब! बुरहानपुर में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से आ रहे आम, ₹120 kg दाम

नाम अजब… स्वाद गजब! बुरहानपुर में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से आ रहे आम, ₹120 kg दाम


Last Updated:

Burhanpur Mangoes: व्यापारी अब्दुल रईस ने बताया, गर्मी के दिनों में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की ओर से बदाम और लाल पट्टा आम सबसे ज्यादा आता है. उसकी बुरहानपुर में सबसे अधिक डिमांड रहती है. इन दिनों यह बाजार में ₹120 किलो तक बिक रहा है.

Burhanpur news: गर्मी का समय शुरू होते ही बाजार में फलों की डिमांड बढ़ जाती है. इन दिनों आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की ओर से आने वाले बदाम और लाल पट्टा आम की बुरहानपुर में सबसे अधिक डिमांड है. रोजाना 4 से 5 गाड़ी की खपत हो रही है. व्यापारी अब्दुल रईस का कहना है कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से यह फल बुरहानपुर में काफी डिमांड करता है. इसकी खासियत है कि यह लाल और हरे पट्टे वाला आम होता है. इसकी साइज छोटी होती है. यह खाने में एकदम मीठा होता है. अभी 100 से 120 रुपए किलो तक बिक रहा है.

आम का नाम लंगड़ा 
लोकल 18 की टीम ने जब आम व्यापारी अब्दुल रईस से बात की तो उन्होंने बताया, गर्मी के दिनों में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की ओर से बदाम और लाल पट्टा आम सबसे ज्यादा आता है. उसकी बुरहानपुर में सबसे अधिक डिमांड रहती है. इन दिनों यह बाजार में ₹120 किलो तक बिक रहा है. इसकी खासियत है कि यह बहुत मीठा होता है. बदाम को लंगड़ा आम भी कहते हैं. व्यापारी ने बताया, नाम भले ही लंगड़ा हो, लेकिन इसमें कोई भी लंगड़े जैसे गुण नहीं हैं. यह गोल मटोल होता है. इसकी साइड बड़ी होती है. वहीं लाल पट्टे वाला आम बाहर से लाल और हरे पट्टे वाला होता है. इसकी साइज छोटी होती है.

शादियों में आम का रस के लिए डिमांड
व्यापारी बताते हैं कि बुरहानपुर जिले में गर्मियों के समय में होने वाली शादियों में सबसे अधिक लोग आम का रस बनाना पसंद करते हैं. क्योंकि, यह आम ऐसे होते हैं की सबसे मीठे होते हैं और इसको लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. इसका रस बनाया जाता है, जो मेहमानों को भी पसंद आता है. इसका रस एकदम डार्क पीला बनता है. बच्चे और बुजुर्ग आम के रस को सबसे अधिक पसंद करते हैं इन दिनों इस आम की दो से तीन गाड़ियों की रोजाना खपत हो रही है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link