मुंबई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने खेला सिर्फ 1 मैच, नहीं खोल पाए थे खाता

मुंबई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने खेला सिर्फ 1 मैच, नहीं खोल पाए थे खाता


होमखेलक्रिकेट

मुंबई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने खेला सिर्फ 1 मैच, नहीं खोल पाए थे खाता

Last Updated:

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस को है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सब जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर को देखने को बेताब हैं. पिछली बार जब इस युवा ने मुंबई के खिलाफ मैच खेला था तब खाता भी नहीं खोल पाए थे.

Zoom

मुंबई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने खेला सिर्फ 1 मैच, नहीं खोल पाए थे खाता

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस को बेसब्री है. सबको युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच की टक्कर को देखना है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने बताया है कि मुंबई इंडियंस और जसप्रीत बुमराह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को कैसे रोक सकते हैं. आईपीएल 2026 के मैच नंबर 13 में मुंबई और राजस्थान की टीमें मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सूर्यवंशी पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ एक बार खेला था. चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके दीपक चाहर ने उन्हें शून्य पर आउट कर दिया था. उस मैच में बुमराह भी थे लेकिन उन्हें राजस्थान के इस बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने सीजन की शानदार शुरुआत की है. वैभव 237.14 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बना चुके हैं. फिंच का मानना है कि बुमराह को नई गेंद लेकर सूर्यवंशी को शुरुआत में ही फुल लेंथ गेंदों के साथ निशाना बनाना चाहिए. हल्की स्विंग का इस्तेमाल कर उन्हें आउट करने की कोशिश करनी चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगे जसप्रीत बुमराह

वैभव बुमराह का सामना कैसे करेंगे?

फिंच का मानना है कि सूर्यवंशी की बुमराह के खिलाफ रणनीति ज्यादा नहीं बदलेगी. भले ही सामने कितनी भी मजबूत टीम हो. उन्होंने कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने पहले ही किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बेखौफ खेल दिखाया है. फिंच ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी का नेचुरल गेम आजादी और आक्रामकता पर आधारित है, जो इतनी कम उम्र में उन्हें खास बनाता है.

फिंच ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह मायने रखता है कि वह उनके खिलाफ कैसे खेलता है. जब आप 15 साल के खिलाड़ी को देखते हैं तो यह बहुत ही अनोखा है. वह अभी टीन ऐज की शुरुआत में है, इसलिए यह वाकई शानदार है. बुमराह शानदार गेंदबाज हैं, उनके पास हर बल्लेबाज के लिए योजनाएं और ट्रिक्स हैं. सूर्यवंशी की शुरुआत से ही किसी भी गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की क्षमता बहुत खास है. इतने छोटे बच्चे को इतना खुलकर खेलते देखना कमाल का है,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link