मोबाइल पर बात के बाद तीसरी मंजिल से गिरी युवती: नौकरी से रात 9 बजे घर आकर छत पर गई थी; किसे लगाया आखिरी कॉल, पुलिस जांच में जुटी – Indore News

मोबाइल पर बात के बाद तीसरी मंजिल से गिरी युवती:  नौकरी से रात 9 बजे घर आकर छत पर गई थी; किसे लगाया आखिरी कॉल, पुलिस जांच में जुटी – Indore News




शहर के छत्रीपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवती की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, हालांकि मोबाइल पर किससे बातचीत हो रही थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। मामला समाजवाद नगर गली नंबर-3 का है, जहां रहने वाली मेहक राठौर सोमवार रात छत से नीचे गिर गई। परिजनों के अनुसार, वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और कुछ देर बाद नीचे आ गिरी। उसका मोबाइल छत पर ही मिला है। घटना के बाद परिजन मेहक को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जॉब से लौटकर सीधे छत पर गई थी जानकारी के मुताबिक मेहक कॉस्मेटिक्स की दुकान पर काम करती थी। सोमवार रात करीब 9 बजे वह घर लौटी, बैग रखा और पिता का मोबाइल लेकर सीधे छत पर चली गई। बताया जा रहा है कि वहां किसी से बातचीत के दौरान उसकी बहस भी हुई थी। मेहक अपने पिता और छोटे भाई के साथ रहती थी। उसकी मां कई साल पहले परिवार छोड़ चुकी है। पिता फर्नीचर का काम करते हैं और ऑटो भी चलाते हैं, जबकि भाई भी ऑटो चलाता है। परिवार मूल रूप से सीहोर का रहने वाला है और लंबे समय से इंदौर में रह रहा है।



Source link