रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आत्महत्या की चेतावनी: लोहा सप्लायर ने शुगर मिल मालिक से ठगे 2.34 करोड़ रुपए; 45 दिन से फरार – Raisen News

रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आत्महत्या की चेतावनी:  लोहा सप्लायर ने शुगर मिल मालिक से ठगे 2.34 करोड़ रुपए; 45 दिन से फरार – Raisen News




रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहैया कला (नेशनल हाईवे-45) में बन रही शुगर मिल के मालिक से 2.34 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। छिंदवाड़ा के लोहा सप्लायर रिजवान उर्फ इमरान खान ने 700-750 टन लोहे का सौदा कर 4.55 करोड़ रुपए का पूरा भुगतान आरटीजीएस के जरिए ले लिया, लेकिन केवल 2.20 करोड़ का माल भेजा। बाकी बचे 2 करोड़ 34 लाख 47 हजार 69 रुपए के एवज में आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी बिल और बिल्टी भेजकर धोखाधड़ी की। पीड़ित अनिल रघुवंशी की शिकायत पर बरेली थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के 45 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे नाराज पीड़ित व्यापारी ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। 19 करोड़ का लोन लेकर शुरू किया था प्लांट का निर्माण रायसेन जिले के नेशनल हाईवे-45 किनारे ग्राम करहैया कला में स्थित रघुवंशी खांडसारी एलएलपी के शुगर मिल प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। मिल मालिक अनिल रघुवंशी ने प्लांट के निर्माण के लिए बैंक बरेली से 19 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। प्लांट के निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में लोहे के एंगल, चैनल, आई-बीम और प्लेट की आवश्यकता थी। इसके लिए छिंदवाड़ा निवासी रिजवान उर्फ इमरान खान से 700-750 टन लोहे की आपूर्ति का सौदा तय किया गया था। 2.20 करोड़ का माल भेजकर जीता भरोसा, फिर भेजे फर्जी बिल सौदा तय होने के बाद, अनिल रघुवंशी ने आरटीजीएस के माध्यम से रिजवान उर्फ इमरान खान द्वारा बताए गए खातों में कुल 4 करोड़ 55 लाख 44 हजार 432 रुपये हस्तांतरित किए। आरोपी ने शुरुआत में लगभग 2 करोड़ 20 लाख 97 हजार 363 रुपये का माल भेजकर विश्वास जीता। हालांकि, इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी बिल और बिल्टी भेजी, लेकिन शेष 2 करोड़ 34 लाख 47 हजार 069 रुपये का माल न तो भेजा और न ही राशि लौटाई। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने पहले आंशिक आपूर्ति कर विश्वास हासिल किया और बाद में बड़ी रकम हड़प ली। मजदूरों को 3-4 महीने से नहीं मिला वेतन, काम प्रभावित इस धोखाधड़ी का सीधा असर शुगर मिल के निर्माण कार्य पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, मिल में कार्यरत मजदूरों को पिछले 3-4 महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है। साथ ही, रॉ-मटेरियल सप्लाई करने वाली कंपनी द्वारा भी करोड़ों का माल न भेजने की बात सामने आई है। SDOP बोले- गिरफ्तारी के लिए टीम गठित पीड़ित की शिकायत पर बरेली थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज हुए 45 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में एसडीओपी कुँवर सिंह मुकाती का कहना है कि, “आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।”



Source link