‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार: डिलीवरी के लिए इलाके में घुसा ओर पकड़ा गया, 100 ग्राम MD बरामद – Indore News

‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार:  डिलीवरी के लिए इलाके में घुसा ओर पकड़ा गया, 100 ग्राम MD बरामद – Indore News




खजराना पुलिस ने खुद को ‘ओसामा’ बताकर खौफ फैलाने वाले ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई है। शहर में उसे ‘लादेन’ नाम से जाना जाता था और वह इसी नाम का इस्तेमाल कर लोगों में डर बैठाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओसामा चंदन नगर इलाके का रहने वाला है। उसकी शक्ल और नाम कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन से मिलते-जुलते होने के कारण लोग उसे ‘लादेन’ कहकर बुलाते थे। आरोपी भी इसी नाम का इस्तेमाल कर अपना रौब जमाता था। डिलीवरी से पहले ही दबोचा मनोज सेंधव की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी स्टार चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ड्रग डिलीवरी के लिए खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम से ज्यादा एमडी बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह ड्रग राजस्थान के डग इलाके से लेकर आया था और इंदौर में सप्लाई करने वाला था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से लूट और मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: वसीम को टांगा टोली कर उठाया इधर क्राइम ब्रांच ने अलग कार्रवाई में राजेश दंडोतिया के निर्देशन में 24 ग्राम एमडी के आरोपी वसीम खान को पकड़ा। पुलिस जब उसे लेने पहुंची तो परिजनों ने विरोध किया, जिसके बाद टीम उसे टांगा टोली कर गाड़ी तक लेकर आई। वसीम पर प्रतापगढ़ सहित राजस्थान के कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।



Source link