Last Updated:
वैभव सूर्यवंशी आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे, CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा है.
वैभव ने अपना आईपीएल शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया. यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक है और क्रिस गेल (30 गेंद) के बाद लीग का दूसरा सबसे तेज शतक. एक पारी में 11 छक्के जड़कर उन्होंने मुरली विजय के रिकॉर्ड की बराबरी की और ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.
आज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा मैच है. वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, जहां उनके सामने सूर्या, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व विजेता चैंपियंस की चुनौती होगी. वैसे आपको उनका पिछला मैच याद है न?
30 मार्च 2026, गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम. राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 128 रनों का लक्ष्य मिला था. काम आसान दिख रहा था, लेकिन जो हुआ उसने पूरी दुनिया को हिला दिया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद से CSK के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि दिग्गज बस देखते रह गए. महज 15 गेंदों में अर्धशतक! यह IPL इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी थी. इस पारी की गूंज सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी सुनाई दी.
बासित अली का बयान: “एक बच्चा पूरी CSK पर भारी”
CSK के खिलाफ उस पारी के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़े. उन्होंने कहा, “एक ‘बबलू’ सबपे भारी! यानी एक अकेला बच्चा पूरी CSK टीम पर भारी पड़ गया. राजस्थान ने 128 का टारगेट मजे में चेज किया और सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में 50 ठोक दिए. क्या लाजवाब पारी थी!”
बासित अली वैभव के पुराने प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने IPL 2025 में वैभव के डेब्यू पर कहा था, “14 साल का यह बच्चा पहली गेंद पर छक्का मार रहा है, यह बहुत बड़ी बात है. सोचो अगर वह आउट हो जाता? पाकिस्तान में तो लोग कहते ‘इसे बाहर फेंको’, लेकिन भारत में युवाओं को इसी तरह आत्मविश्वास दिया जाता है, जो बाद में रंग लाता है.”
कामरान अकमल की भविष्यवाणी: “IPL के बाद सीधे टीम इंडिया में एंट्री”
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने अपने YouTube शो ‘गेमप्लान’ पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, “सिर्फ 8-9 मैचों में ही वह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है. उसके पास पहले से एक IPL शतक है. मुझे लगता है कि इस IPL के बाद भारत के अंतरराष्ट्रीय मैचों में उसे मौका जरूर मिलेगा. वह T20 टीम का नया सितारा बनेगा.”
अकमल ने वैभव की ‘गेम अवेयरनेस’ की तारीफ करते हुए कहा, “इतनी कम उम्र में उसके पास हर गेंद का जवाब है. मुझे डर है कि जब वह 25 साल का होगा, तो गेंदबाजों को समझ नहीं आएगा कि उसके साथ क्या करें!” अकमल ने वैभव के पिता की मेहनत को भी सलाम किया और कहा कि उनके परिवार और कोचों को इस ‘हीरे’ को तराशने के लिए गर्व होना चाहिए.
क्या वाकई होगा इंटरनेशनल डेब्यू?
अकमल और बासित अली दोनों का मानना है कि वैभव अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वैभव का ट्रैक रिकॉर्ड भी यही गवाही देता है. दिसंबर 2025 में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़ा और एबी डिविलियर्स का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रनों का रिकॉर्ड (मात्र 59 गेंदों में) तोड़ दिया.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
