शाजापुर के दिगम्बर जैन मंदिर, सोमवारिया में 365 दिवसीय भक्तामर मंडल विधान का दो दिवसीय विसर्जन कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पंडित मुकेश जी के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक आयोजित किया गया। विसर्जन के अंतिम दिन प्रातः करीब 7 बजे शांति धारा, अभिषेक और नित्य नियम पूजन किया गया। आज की शांति धारा का लाभ श्री दीपक जी एवं प्रकाश जी जैन परिवार ने लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात मनोज जी जैन द्वारा बनाए गए विधान पर अखरोट का अर्घ्य समर्पित किया गया। इंद्र-इंद्राणी और समाजजनों ने सामूहिक रूप से हवन कर विश्व शांति की कामना की। हवन के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। हवन पूर्ण होने के बाद श्री जी की भव्य जल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों के साथ निकली यह यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम दोपहर लगभग 3 बजे तक चला, जिसमें शहर के अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Source link