शादी विवाद में काका ने भतीजे को मारा तीर: पेट में फंसा, आलीराजपुर से गंभीर हालत में गुजरात रेफर; आराेपी गिरफ्तार – alirajpur News

शादी विवाद में काका ने भतीजे को मारा तीर:  पेट में फंसा, आलीराजपुर से गंभीर हालत में गुजरात रेफर; आराेपी गिरफ्तार – alirajpur News




आलीराजपुर के ग्राम सूखी बावड़ी में सोमवार रात एक शादी समारोह में खूनी संघर्ष में एक युवक घायल हो गया। पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए भतीजे रवि सस्तीया पर उसके सगे काका कमल सस्तीया ने तीर से हमला कर दिया। तीर सीधे युवक के पेट में जा धंसा, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पेट में फंसा तीर, गंभीर घायल परिजनों ने घायल रवि को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल लाते समय तीर युवक के पेट में ही फंसा हुआ था। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद रवि की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुजरात के दाहोद रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। विवाद शांत कराने के दौरान मारा घायल के भाई राजेश सस्तीया ने बताया कि परिवार के दो सदस्यों के बीच आपसी कहासुनी हो रही थी। जब रवि विवाद शांत कराने के लिए बीच में आया, तो आवेश में आकर कमल सस्तीया ने उस पर तीर चला दिया। घटना के बाद विवाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी काका को गिरफ्तार किया सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी काका कमल सस्तीया को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को अस्पताल पहुंचाने में एम्बुलेंस स्टाफ जवसिंह बामनिया और पायलट महेश मंडलोई ने सक्रिय भूमिका निभाई। मामले की जांच जारी है।



Source link