Last Updated:
रिपोर्ट के अनुसार, 28 साल के वनिंदु हसरंगा ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका कैंप के दौरान बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अभी तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है.सूत्रों का कहना है कि हसरंगा जल्द ही खेलना शुरू नहीं कर सकते. उन्होंने अभी तक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए भी आवेदन नहीं किया है.
वनिंदु हसरंगा के फिटनेस को लेकर चिंता में लखनऊ सुपर जायंट्स
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में खराब शुरुआत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पटरी पर लौटती नजर आ रही है. टीम को अभी भी अपने श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को लेकर जानकारी का इंतजार हैं. चोटिल चल रहा ये खिलाड़ी इस वक्त फिटनेस हासिल करने की कोशिश में है. हसरंगा को एलएसजी ने पिछले साल आईपीएल मिनी ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से खेलते हुए वह हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए थे.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि हसरंगा जल्द ही खेलना शुरू नहीं कर सकते. उन्होंने अभी तक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए भी आवेदन नहीं किया है. आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मौजूदा टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए एनओसी जारी करने से पहले एक टेस्ट पास करना जरूरी है. इसी बीच, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 28 साल के हसरंगा ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका कैंप के दौरान बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अभी तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है.
वानिंदु हसरंगा
अब लगभग दो महीने हो गए हैं जब से इस लेग स्पिनर ने आखिरी बार कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला था. हसरंगा इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और 37 मैचों में 46 विकेट ले चुके हैं, उनका इकॉनमी रेट 8.41 रहा है.
क्या है श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के फिटनेस NOC के नियम
श्रीलंका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को अब एक सख्त फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ता है. इसमें 20 मीटर की दौड़, 5-0-5 एगिलिटी टेस्ट, काउंटर मूवमेंट जंप, 2 किलोमीटर की दौड़ और स्किन-फोल्ड टेस्ट शामिल हैं. इन सभी टेस्ट में खिलाड़ियों को 0 से 5 अंक दिए जाते हैं, जबकि 2 किलोमीटर दौड़ और स्किन-फोल्ड टेस्ट में उन्हें 7-7 अंक तक मिल सकते हैं. टेस्ट पास करने के लिए खिलाड़ी को 29 में से कम से कम 17 अंक लाने होते हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें