सबलगढ़ में राहगीर से अड़ीबाजी, दो गिरफ्तार: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पीटा; फायर कर फैलाई दहशत – Morena News

सबलगढ़ में राहगीर से अड़ीबाजी, दो गिरफ्तार:  शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पीटा; फायर कर फैलाई दहशत – Morena News




सबलगढ़ में 1 अप्रैल को सेवा राम बाग के पास राहगीर को रोककर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट व फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कट्टा दिखाकर युवक को धमकाया था और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की थी। वर्तमान में पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल कट्टा और बाइक बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर की मारपीट सबलगढ़ निवासी छोटू उर्फ राजेश रावत ने 1 अप्रैल को सबलगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सेवा राम बाग के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पार्टी के लिए रुपयों की मांग की। राजेश के पास रुपए नहीं थे, इसलिए उसने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर दोनों युवकों ने राजेश को कट्टा दिखाते हुए डराया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए किया फायर, कट्टा-बाइक जब्त मारपीट के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने फायरिंग की और अपनी बाइक से मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश की तो घटना सही पाई गई। इसके बाद राजेश की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा और बाइक भी बरामद कर ली। एएसपी बोले- राहगीर पैसे नहीं दे पाया था इस मामले में एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि, “पकड़े गए दोनों आरोपियों के द्वारा शराब के नशे में राहगीर के साथ मारपीट की, फायरिंग की क्योंकि राहगीर उनको शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दे पाया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।”



Source link