सिवनी में स्कूल स्थानांतरण करने के आदेश का विरोध: अभिभावकों ने कलेक्टर से कहा-ट्रैफिक और दूरी की वजह से आवाजाही में होगी परेशानी – Seoni News

सिवनी में स्कूल स्थानांतरण करने के आदेश का विरोध:  अभिभावकों ने कलेक्टर से कहा-ट्रैफिक और दूरी की वजह से आवाजाही में होगी परेशानी – Seoni News




सिवनी शहर के भगत सिंह वार्ड स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या माध्यमिक शाला के स्थानांतरण के निर्णय से छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी है। शाला को गंज वार्ड स्थित विवेकानंद प्राथमिक शाला में स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में मंगलवार को बच्चों और उनके परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शाला को यथावत रखने की मांग की है। स्थानांतरण पर आपत्ति
ज्ञापन में बताया गया कि 31 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल से शाला का संचालन गंज वार्ड में किया जाना है। अभिभावकों का कहना है कि यह शाला 2019 से भगत सिंह वार्ड के हड्डी गोदाम परिसर में संचालित हो रही है, जहां कक्षाओं के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। छात्राओं और शिक्षा पर असर
वर्तमान में शाला में लगभग 20 छात्राएं पढ़ रही हैं, जो सभी स्थानीय वार्ड की निवासी हैं। नए सत्र में लगभग 12 और छात्राओं के प्रवेश की संभावना है। अभिभावकों ने चिंता जताई कि स्थानांतरण से उर्दू विषय की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, जिससे छात्राएं इस विषय से वंचित रह सकती हैं। सुरक्षा और सुविधा पर जताई चिंता
अभिभावकों ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि भगत सिंह वार्ड से गंज वार्ड तक का मार्ग व्यस्त और ट्रैफिक भरा है, जिससे छात्राओं का आवागमन जोखिमपूर्ण होगा। अधिकांश परिवार श्रमिक वर्ग से जुड़े हैं और बच्चों को अन्य साधनों से स्कूल भेजने में असमर्थ हैं। भगत सिंह वार्ड में ही स्कूल चलाने की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों के हित को देखते हुए शाला को पूर्ववत भगत सिंह वार्ड में ही संचालित करने के निर्देश दिए जाएं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।



Source link