हर साल IPL फ्रेंचाइजी को हो रहा 2400 करोड़ का नुकसान, ललित मोदी ने किया खुलासा

हर साल IPL फ्रेंचाइजी को हो रहा 2400 करोड़ का नुकसान, ललित मोदी ने किया खुलासा


होमखेलक्रिकेट

हर साल IPL फ्रेंचाइजी को हो रहा 2400 करोड़ का नुकसान, ललित मोदी ने किया खुलासा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिशनर ललित मोदी ने इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी हर सीजन करीब 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रहे हैं. दो नई टीमों के जुड़ने के बावजूद होम-एंड-अवे फॉर्मेट में बदलाव कर मैचों की संख्या 74 तक सीमित कर दी गई है जबकि कुल 94 मैच खेला जाना चाहिए.

Zoom

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग को बीसीसीआई के साथ मिलकर शुरू करने वाले पूर्व कमिशनर ललित मोदी ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी हर सीजन करीब 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रहे हैं. दो नई टीमों के जुड़ने के बावजूद होम-एंड-अवे फॉर्मेट में बदलाव कर मैचों की संख्या 74 तक सीमित कर दी गई है. अगर पूरा होम-एंड-अवे फॉर्मेट लागू किया जाए, जिसमें हर टीम लीग स्टेज में दूसरी हर टीम से दो बार खेले तो कुल मैचों की संख्या 94 हो जाएगी.

ललित मोदी ने बताया कि शेड्यूलिंग की दिक्कतों के कारण यह मॉडल लागू नहीं किया गया है. उनका कहना है कि इस फैसले की वजह से आईपीएल टीमें अपनी पूरी वैल्यू हासिल नहीं कर पा रही हैं. मोदी ने स्पोर्टस्टार से कहा, “हर मैच के लिए बीसीसीआई को 50 फीसदी मिलता है. बाकी 50 फीसदी टीमों में बांटा जाता है. अब टीमें 20 मैचों का नुकसान उठा रही हैं. जो फीस वे दे रहे हैं, उसके हिसाब से उन्हें होम और अवे मैच देना कॉन्ट्रैक्ट की शर्त है,”

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम मुकाबला

उन्होंने आगे कहा, “होम और अवे में ही असली वैल्यू है. अगर आपके कैलेंडर में समय नहीं है, तो टीमों की संख्या मत बढ़ाइए. बात इतनी सीधी है. हमने जो बेचा था, वो ये नहीं था. क्या सबने इस पर सहमति दी है? मैं गारंटी देता हूं, नहीं,”

उन्होंने यह भी समझाया कि पूरी तरह से होम-एंड-अवे फॉर्मेट लागू न करने से हर आईपीएल फ्रेंचाइजी को हर सीजन करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई का नुकसान हो रहा है.

“अगर आज 94 मैच होते होम और अवे के आधार पर 118 करोड़ रुपये प्रति मैच कमाएंगे. ऐसे में सारे मैच खत्म होने पर मीडिया राइट्स से ही सिर्फ 2,400 करोड़ रुपये होते . ये 2,400 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा बीसीसीआई को मिलते,” उन्होंने दावा किया. “इसमें से 1,200 करोड़ रुपये 10 टीमों को मिलते, हर टीम को 120 करोड़ रुपये मिलते और टीम की वैल्यू अपने आप बढ़ जाती.”

मोदी का मानना है कि आईपीएल को किसी भी दूसरी लीग से कोई खतरा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वनडे क्रिकेट अब प्रासंगिक नहीं रहा और क्रिकेट जगत को आगे बढ़ जाना चाहिए. “टेस्ट क्रिकेट हमेशा रहना चाहिए; हमें वनडे को छोड़ देना चाहिए और टी20 को रखना चाहिए. केरी पैकर ने वनडे को फिर से जीवित करने में शानदार काम किया था, मैं उन्हें सलाम करता हूं, लेकिन अब वनडे का समय खत्म हो गया है. टेस्ट क्रिकेट को डे-नाइट फॉर्मेट में ले जाना चाहिए. लेकिन मुझे नहीं लगता कि आईपीएल को किसी भी दूसरी लीग से कोई खतरा है,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link