Last Updated:
Bhopal News: एमपी के भोपाल में मंत्री विश्वास सारंंग के बंगले के स्टोर रूम में चोरी हुई. चोर कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां लेकर फरार हो गए, जिनका ऐतिहासिक महत्व भी बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच र रही है.
आचार्य शिवकांत,
Bhopal Minister Bungalow Theft: भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंंग के बंगले में चोरी की घटना हुई है. जानकारी के अनुसार, यह चोरी मंत्री के बंगले के बाहर बने स्टोर रूम में हुई. चोर यहां से कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां चुराकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि ये सभी सामान मंत्री को अलग-अलग कार्यक्रमों और सम्मान समारोहों में मिले थे, जिनकी भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व भी था.
बता दें, चोरी की यह वारदात इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यह घटना एक मंत्री के बंगले में हुई, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. इसके बावजूद चोर बेखौफ तरीके से स्टोर रूम तक पहुंचे और आराम से सामान लेकर निकल गए.
सिक्योरिटी गार्ड ने दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई. यह मामला टीटीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे
वहीं, इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आम लोगों का कहना है कि जब मंत्री का बंगला ही सुरक्षित नहीं है, तो शहर में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है. पुलिस ने यह भी बताया कि घटना 2 और 3 अप्रैल की है. जबकि इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ है. टीटीनगर पुलिस के मुताबिक, सुबह बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा मिला. फिर सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो सामान गायब था. उसके बाद इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें