Gold Rate Today: सोना खरीदने का सही समय आ गया? चांदी भी हुई सस्ती, यहां चेक करें ताजा रेट

Gold Rate Today: सोना खरीदने का सही समय आ गया? चांदी भी हुई सस्ती, यहां चेक करें ताजा रेट


Last Updated:

Gold Silver Price Today: देशभर में सोना-चांदी पिछले कुछ महीनों में आसमान पर हैं. आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव शुरुआती तौर पर ₹800 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी ₹720 सस्ती हुई है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानें…

Zoom

आज फिर सस्ता हुआ सोना (प्रतीकात्मक)

Gold-Silver Price 7 April: दुनिया के दो सबसे फेमस धातु की खरीदी पिछले कुछ महीनों में काफी महंगी हो गई है. इसी बीच अब ऊपर से इजराइल-ईरान युद्ध ने सोने-चांदी के दाम में और हलचल मचा दी है. इस दौरान जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹800 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹720 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (7 अप्रैल) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 149,810 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 233,270 रुपए/1 किलो

देश में क्या चल रहा सोने-चांदी का भाव! 
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 149,920 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 233,450 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link