MP LIVE NEWS: MP विधानसभा में आज बड़ी बैठक; रायसेन में दिनदहाड़े मारपीट

MP LIVE NEWS: MP विधानसभा में आज बड़ी बैठक; रायसेन में दिनदहाड़े मारपीट


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

MP विधानसभा में आज बड़ी बैठक! 19 नई समितियों की होगी औपचारिक शुरुआत

मध्यप्रदेश विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली संयुक्त बैठक आज दोपहर 3 बजे मानसरोवर सभागार में होगी. बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे. इसमें मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित सभी सदस्य शामिल होंगे. 2026-27 के लिए 4 वित्तीय समेत कुल 19 समितियों का गठन हुआ था. इस बैठक के साथ इन समितियों के कामकाज की औपचारिक शुरुआत होगी.

CM मोहन यादव का फुल डे शेड्यूल: कैबिनेट मीटिंग से विधानसभा तक लगातार बैठकों का सिलसिला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बेहद व्यस्त कार्यक्रम में नजर आएंगे. सुबह 10:45 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद 11 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे. इसके बाद 12:30 बजे सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मंत्री स्तरीय बैठक करेंगे. दोपहर 2:55 बजे वे विधानसभा पहुंचेंगे और 3 बजे नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे. शाम 5 बजे लोकभवन में नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.

सड़क पर ‘ठेकेदारों का गैंगवार’! रायसेन में दिनदहाड़े मारपीट, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के रायसेन में दो शराब ठेकेदारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई. मामला टपरा पठारी गांव का है, जहां भोपाल-सागर मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े दोनों पक्षों के गुर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और राहगीर भी सहम गए. बताया जा रहा है कि एक ठेकेदार के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला किया. घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस जांच में जुट गई है.



Source link