‘अल्लाह के सिवा…’ यूनिवर्सिटी पेपर के इस सवाल पर बवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

‘अल्लाह के सिवा…’ यूनिवर्सिटी पेपर के इस सवाल पर बवाल, सख्त कार्रवाई की मांग


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन के साथ-साथ रतलाम में भी इस मुद्दे को लेकर विरोध हो रहा है. हिंदूवादी संगठनों ने पेपर तैयार करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं कुलसचिव अनिल शर्मा ने मामले की जांच के आदेश देते हुए इसे परीक्षा समिति को सौंपा है.

Zoom

कुलपति अर्पण भारद्वाज ने परीक्षा नियंत्रक से स्पष्टीकरण मांगा है.

रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा का एक प्रश्न इन दिनों विवाद का कारण बन गया है. फाउंडेशन कोर्स के पेपर में पूछे गए एक सवाल को लेकर विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई है. दरअसल सोमवार को आयोजित परीक्षा में यह प्रश्न पूछा गया- अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है. इसके साथ चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें पहला ऑप्शन सोमेश्वर था. दूसरा खुदा, तीसरा शक्तिवान और चौथा विकल्प दंड देने वाला था. इसको लेकर हिंदू जागरण मंच और अन्य हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है.

इस सवाल को लेकर संगठनों का कहना है कि इस तरह के प्रश्न से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. उज्जैन और रतलाम में इस मुद्दे को लेकर विरोध सामने आया है. हिंदूवादी संगठनों ने सवाल उठाते हुए पेपर तैयार करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि शिक्षा से जुड़े प्रश्नों में इस प्रकार की संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए.

मामले की जांच के आदेश
विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है. कुलसचिव अनिल शर्मा ने मामले की जांच के आदेश देते हुए इसे परीक्षा समिति को सौंप दिया है. उनका कहना है कि फाउंडेशन कोर्स में अलग-अलग धर्मों से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं लेकिन इस तरह का प्रश्न उचित नहीं माना जा रहा है. वहीं कुलपति अर्पण भारद्वाज ने भी परीक्षा नियंत्रक से इस विषय में स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही इस मुद्दे पर चर्चा के लिए परीक्षा विभाग की बैठक बुलाई गई है.

किस आधार पर दिए जाएंगे अंक?
अब सवाल यह भी है कि अगर इस विवादित प्रश्न को हटाया जाता है, तो स्टूडेंट्स को अंक किस आधार पर दिए जाएंगे. इसपर भी विश्वविद्यालय स्तर पर मंथन किया जा रहा है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link