अशोकनगर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: परिवार करीला माता मंदिर गया था, छोटी बहन ने दी सूचना – Ashoknagar News

अशोकनगर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:  परिवार करीला माता मंदिर गया था, छोटी बहन ने दी सूचना – Ashoknagar News




अशोकनगर जिले के अमाही गांव में 20 वर्षीय युवती कीर्ति रजक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका परिवार करीला माता मंदिर गया हुआ था। घर पर केवल कीर्ति की छोटी बहन मौजूद थी। कीर्ति ने एक कच्चे घर में रस्सी का फंदा म्यार से बांधकर खुद को लटका लिया। कुछ देर बाद जब छोटी बहन को कीर्ति दिखाई नहीं दी, तो उसने घर में तलाश शुरू की। एक कमरे का दरवाजा बंद पाया गया। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला, जिसके बाद उसने परिजनों को फोन पर सूचना दी। आधी रात को परिवार के सदस्य घर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला और देखा कि कीर्ति फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के शव को रात में पोस्टमार्टम गृह में रखा गया था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link