‘इस्लाम में इजाजत नहीं, हम नहीं बोल सकते’, वंदे मातरम पर क्यों उबलीं कांग्रेस पार्षद फौजिय

‘इस्लाम में इजाजत नहीं, हम नहीं बोल सकते’, वंदे मातरम पर क्यों उबलीं कांग्रेस पार्षद फौजिय


Last Updated:

Indore News: इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम को लेकर हंगामा हुआ. बीजेपी ने कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर अपमान का आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में नारेबाजी और तीखी बहस हुई.

Zoom

Mithilesh Gupta, 

Huge uproar over Vande Mataram: इंदौर के नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. बीजेपी ने कांग्रेस की दो मुस्लिम पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया है. बजट सेशन के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने सदन में तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो. इसके बाद बीजेपी पार्षदों ने सदन में जोर-जोर से वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए.

माहौल तनावपूर्ण होने पर सभापति ने फौजिया शेख अलीम को एक दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया. मीडिया से बात करते हुए फौजिया ने कहा कि संविधान हमें जबरदस्ती वंदे मातरम या जय श्री राम गाने का आदेश नहीं देता. उन्होंने कहा कि संविधान हमें आजादी देता है कि हम राष्ट्रगान गा सकते हैं, लेकिन गीत गाना अनिवार्य नहीं है. कुछ लोग भारत माता की पूजा करते हैं, लेकिन हम नहीं करते हैं. ,

बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वंदे मातरम का अपमान किसी को करने का अधिकार नहीं है. उनका कहना था कि देश धर्म से बड़ा है और देश की रक्षा सबसे पहला धर्म है. कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने फौजिया के बयान से किनारा किया और इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और जन गण मन गाना इस देश में अतिआवश्यक है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link