खंडवा जिले के मूंदी-सनावद स्टेट हाईवे पर ग्राम जलवा बुजुर्ग के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। बाइक फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे में धर्मेंद्र काजले, संतोष बावने और उनके साथ मौजूद 4 वर्षीय बच्चा राधेश्याम बर्डे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तीनों सड़क किनारे पड़े दर्द से कराह रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री रघुवीर पटेल ने वाहन रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मूंदी पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने के कारण हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
Source link