चाकूबाजी में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार: अस्पताल में मृतक के परिजनों का हंगामा, फावड़ा लेकर पहुंची महिला – Mandsaur News

चाकूबाजी में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार:  अस्पताल में मृतक के परिजनों का हंगामा, फावड़ा लेकर पहुंची महिला – Mandsaur News




मंदसौर शहर के गांधी चौराहे पर रविवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नरसिंहपुरा निवासी 19 वर्षीय अरुण पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे पहले जिला चिकित्सालय और बाद में बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले के दौरान अरुण के पेट में गहरे घाव किए गए थे। चाकू लगने से उसके पेट के कई अंग बाहर आ गए थे, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत रेफर किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। दो युवकों ने किया था हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय चार लोग मौजूद थे। इनमें से रोहित चौहान और युवराज माली ने अरुण पर चाकू से हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नयाखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, तो दोनों आरोपियों से खड़े होते नहीं बन रहा था और वह लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। 8 महीने पुराने थप्पड़ से शुरू हुआ था विवाद पुलिसिया जांच में सामने आया है कि करीब 8 महीने पहले अरुण ने युवराज को मंदसौर स्थित “मेडिसिन चाय” के पास थप्पड़ मार दिया था, जिससे विवाद की शुरुआत हुई। इसके बाद एक महीने पहले युवराज ने अरुण को फोन कर गाली-गलौज की थी, जिसे अरुण और उसके परिजनों ने सुना था।



Source link