पांच घंटे तालाब की तह में छिपा रहा चोर, सांस लेने के लिए अपनाया ऐसा जुगाड़; पुलिस भी हैरान

पांच घंटे तालाब की तह में छिपा रहा चोर, सांस लेने के लिए अपनाया ऐसा जुगाड़; पुलिस भी हैरान


Last Updated:

ट्रेन में चोरी करने वाले चोर ने पुलिस से बचने के लिए एक ऐसा तिकड़म अपनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस से बचने के लिए आरोपी तालाब में कूद गया और वहां कमल के डंठल के सहारे सांस लेता रहा. इसके बाद गोताखोरों की मदद से RPF ने आरोपी को पकड़ा. बाद में आरोपी ने अपना नाम और पता भी गलत बताया.

Zoom

तालाब में कमल के डंठल के सहारे पांच घंंटे छिपा रहा आरोपी

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोर और पुलिस के बीच एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. जहां एक नाटकीय अंदाज में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है. दरअसल, एक चोर ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करके फरार हो जाता था. इस बार चोर ने रीवा-इतवारी ट्रेन के एसी कोच में महिला का पर्स चोरी करने का प्रयास किया था. लेकिन जैसे ही उसने ऐसा करने की सोची, तो महिला यात्री जग गई और अपना विचार बदल दिया. फिर वह तुरंत भाग गया.

कमल के डंठल के सहारे पानी में छिपा रहा चोर
खास बात ये रही कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने तालाब में छलांग लगा दी और वह करीब 5 घंटे तक फिल्मी अंदाज में कमल के डंठल के सहारे पानी में छिपा रहा और वह डंठल के सहारे ही सांस लेता रहा. बाद में पुलिस ने भी हार नहीं मानी और उसका पीछा करते हुए तालाब तक पहुंची. गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर चोर को दबोच लिया गया. इस तरह से जबलपुर RPF की कार्रवाई से एक आदतन और शातिर अपराधी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के पूछने पर चोर ने बताया गलत नाम और पता
RPF के थाना प्रभारी राजीव ने बताया है कि गोताखोरों की मदद से चोर को पकड़ा गया और इसे जबलपुर लेकर आए हैं. तब इसने नाम और पता बिल्कुल गलत बताया है. जो भी इसने नाम और पता बताया वह गलत पाया गया. पहले इसने अपने भाई के साथ चोरियां की थीं. इसका भाई विशाखापट्टनम में जेल में बंद है. पहले ये रिजर्वेशन करवाकर चोरियां करता है, लेकिन जब से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तब से इसने रिजर्वेशन करवाना बंद कर दिया है. अभी तक इसके ऊपर 21 रजिस्टर्ड मुकदमे हैं.

बिजनौर का रहने वाला है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान बिजनौर के हरविंदर सिंह के रूप में हुई है. आरोपी पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश, केरल सहित अन्य राज्यों में सैकड़ों चोरी के कई मामले दर्ज हैं. वह इससे पहले जेल भी जा चुका है. जहां उसने 2017 में विशाखापट्टनम में 70 लाख से अधिक के हीरे चोरी को ट्रेन में अंजाम दिया था.



Source link