बेटे ने माता-पिता पर रॉड से हमला करने की कोशिश: जेल से छूटे आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार; 12 मामले दर्ज – Anuppur News

बेटे ने माता-पिता पर रॉड से हमला करने की कोशिश:  जेल से छूटे आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार; 12 मामले दर्ज – Anuppur News




अनूपपुर जिला मुख्यालय में पुलिस ने बेटे को अपने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को माता-पिता ने एक कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई और बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी बेटे को न्यायालय में पेश किया गया है। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात यह घटना हुई। आरोपी प्रकाश बासिल अनूपपुर का निवासी है, जो पूर्व में जिला बदर रह चुका है और सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है। वह चार दिन पहले ही एक मामले में जेल से छूटकर आया था। पिता बोले- बेटा आदतन अपराधी है पटोराटोला अनूपपुर निवासी बसंत वासिल (52) ने अपनी पत्नी के साथ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रकाश वासिल आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रात में प्रकाश लोहे की रॉड लेकर घर में माता-पिता के साथ मारपीट करने घुसा था, लेकिन उन्होंने किसी तरह कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज इस शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में धारा 331(6), 296(B), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रशीद और आरक्षक दिलीप सिंह की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश वासिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने आरोपी प्रकाश वासिल के विरुद्ध मारपीट, अवैध उगाही, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गृहभेदन सहित करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण कोतवाली प्रभारी को फिर से जिला बदर की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।



Source link