Last Updated:
Sabudana Vada Recipe: गर्मी में साबूदाना वड़ा को ठंडी दही के साथ खाना लोगों का पसंदीदा नाश्ता बन गया है. साबूदाने की ठंडी तासीर शरीर का तापमान संतुलित रखती है और पाचन को भी सुधारती है. यह हल्का, पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला व्यंजन शाम के नाश्ते के लिए खासतौर पर लोकप्रिय है.
Sabudana Vada Recipe: विंध्य क्षेत्र में मौसम बदलते ही खान-पान की परंपराएं भी जीवंत हो उठती हैं. गर्मियों में हल्का और पौष्टिक भोजन लोगों की पहली पसंद बन जाता है. इसी क्रम में साबूदाना वड़ा महत्व बढ़ जाता है. यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद माना गया है. साबूदाने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए व्रत के दौरान इसका सेवन पेट की गर्मी को कम करने और शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए किया जाता है.
कुक गुड़िया कुशवाहा ने लोकल 18 को बताया कि साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को रात भर या कम से कम 4-5 घंटे भिगोया जाता है. इसके बाद इसमें उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, मूंगफली पाउडर, सेंधा नमक, अदरक पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है. मिश्रण को हाथों से वड़े का आकार दिया जाता है और गरम तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है. तैयार वड़े को हरी चटनी, मीठी चटनी या दही के साथ परोसा जाता है.
मध्यम आंच पर तलें
गुड़िया कुशवाहा ने बताया, साबूदाना वड़ा बनाने में कुछ खास सुझाव अपनाए जा सकते हैं. अगर मिश्रण थोड़ा गीला लगे तो इसमें भुना मूंगफली पाउडर या कुट्टू का आटा मिलाया जा सकता है. वड़े को कुरकुरा बनाने के लिए मध्यम आंच पर तलना चाहिए, ताकि वड़ा तेल ज्यादा न सोखे. मूंगफली को दरदरा पीसने से वड़े में अच्छा क्रंच आता है और स्वाद बढ़ता है.
इसलिए ऊर्जा देता है वड़ा
वहीं, डॉ. विपिन सिंह के अनुसार, साबूदाना वड़ा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. इसके अलावा यह पेट में नमी बनाए रखने और हाइड्रेशन के लिए भी फायदेमंद है. व्रत के दौरान एसिडिटी और कब्ज की समस्या आम होती है और साबूदाना वड़ा इन समस्याओं से बचाव में मदद करता है. यह फाइबर की वजह से पाचन को सही बनाए रखता है और पेट संबंधी परेशानियों को कम करता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें