मध्य प्रदेश के छतरपुर में गर्मी के मौसम के साथ एक खास देसी भाजी की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है, जिसे गंगुआ या रामभाजी के नाम से जाना जाता है. यह भाजी अपनी अनोखी खासियत के लिए मशहूर है, यह मौसम के अनुसार अपनी तासीर बदल लेती है. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देती है, जबकि सर्दियों में गर्माहट प्रदान करती है. यही वजह है कि लोग इसे ‘रामभाजी’ या ‘राजभाजी’ भी कहते हैं. स्थानीय विक्रेता कुंता बाई बताती हैं कि यह भाजी बाजार में आते ही 1-2 घंटे में बिक जाती है और अभी इसकी कीमत करीब 20 रुपये किलो है.