मध्य प्रदेश के झाबुआ में बुधवार देर शाम आमली फलिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बापू सिंह वाखला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी या आपसी रंजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही टीआई आरसी भास्करे ने बताया कि पुलिस मामले के हर एंगल को देख रही है। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की वजह और आरोपी का पता लगाया जा सके। वारदात के बाद से गांव में काफी तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…
Source link