डंपर से रेत खाली करते वक्त मजदूर को लगा करंट: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिजन बोले- ठेकेदार ने सुरक्षा तय नहीं की – Neemuch News

डंपर से रेत खाली करते वक्त मजदूर को लगा करंट:  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिजन बोले- ठेकेदार ने सुरक्षा तय नहीं की – Neemuch News


नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया नाथावत में बुधवार सुबह मकान निर्माण के लिए रेत खाली करते समय डंपर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।

.

भोलियावास का रहने वाला 35 वर्षीय नरेंद्र माली, ठेकेदार लोकेश धाकड़ के पास मजदूरी करता था। सुबह करीब 10 बजे वह नारायण सिंह के घर रेत खाली करवा रहा था। जैसे ही डंपर का हिस्सा ऊपर उठा, वह वहां से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन और बरखेड़ा उपसरपंच अशोक माली ने ठेकेदार और डंपर ड्राइवर पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऊपर बिजली के तार होने के बावजूद ठेकेदार ने सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा और ड्राइवर ने भी लापरवाही से गाड़ी आगे-पीछे की।

मजदूर डंपर से रेत खानी कर रहा था, तभी हादसा हो गया।

परिवार का इकलौता सहारा था नरेंद्र

नरेंद्र ही अपने परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसके पीछे दो छोटे बच्चे (5 साल और ढाई साल) और पत्नी हैं। दुखी परिवार ने ठेकेदार और डंपर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अब डंपर के कागजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस लापरवाही के लिए असल में कौन जिम्मेदार है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।



Source link