दिवाली से पहले लागू हो सकता है UCC, सीएम ने मंत्रियों को दिए बड़े निर्देश, कमेटी का हुआ गठ

दिवाली से पहले लागू हो सकता है UCC, सीएम ने मंत्रियों को दिए बड़े निर्देश, कमेटी का हुआ गठ


Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की बैठक में निर्देश दिए हैं और राज्य स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी. सरकार प्रयास कर रही है कि इसे दिवाली से पहले लागू किया जा सके. बीते मंगलवार को इस पर सीएम मोहन यादव ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की थी.

Zoom

UCC in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश सरकार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रियों की बैठक में इस दिशा में निर्देश दिए. इसके तहत राज्य स्तरीय कमेटी भी बनाई जाएगी, जो यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया को देखेगी. सूत्रों के अनुसार, सरकार कोशिश कर रही है कि दिवाली से पहले यह लागू किया जा सके.

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का UCC पर बयान
विश्वास सारंग ने कहा कि अगर देश में एकरूपता होगी तो इसे लागू करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि UCC वर्तमान समय और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है. अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए? अलग-अलग धर्म और वर्ग को लड़ाना कांग्रेस की नीति रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म और जाति के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की और अल्पसंख्यकों का केवल चुनावी फायदा उठाया. अब सरकार कोशिश कर रही है कि यह गलती सुधारी जाए और UCC लागू किया जाए.

गेहूं खरीद पर कांग्रेस के आरोपों पर क्या बोले
विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के पास किसानों के कल्याण का कोई मुद्दा नहीं है. हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि किसान का एक-एक दाना खरीदा जाए. उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी कि वे उकसाने और बरगलाने की राजनीति न करें. सरकार का कहना है कि यूसीसी लागू करने और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तैयारी है.

UCC पर उमंग सिंघार ने उठाए ये मुद्दे
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि फैसले सभी को विश्वास में लेकर लिया जाना चाहिए और किसी समाज का अपमान नहीं होना चाहिए. उन्होंने आदिवासियों से जुड़े कानूनों की चर्चा और उनकी कमेटी की रिपोर्ट को विधानसभा में पारित करने पर भी जोर दिया.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link