राजगढ़ में पुलिस ने स्मैक तस्कर के घर दी दबिश: आरोपी गिरफ्तार, चार थानों की टीम ने की कार्रवाई, स्मैक जब्त – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में पुलिस ने स्मैक तस्कर के घर दी दबिश:  आरोपी गिरफ्तार, चार थानों की टीम ने की कार्रवाई, स्मैक जब्त – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर में बुधवार सुबह पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जीरापुर, माचलपुर, खिलचीपुर और भोजपुर थानों की संयुक्त टीम ने सुबह करीब चार बजे सोसाइटी के सामने स्थित धनश्याम बैरागी के मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने धनश्याम बैरागी के घर को घेरकर घंटों तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान घर के अंदर से संदिग्ध मादक पदार्थ स्मैक मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही बरामदगी की मात्रा सार्वजनिक की गई है। बताया गया है कि आरोपी धनश्याम बैरागी के खिलाफ क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यह संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी धनश्याम बैरागी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस टीम द्वारा घर के अंदर लंबे समय तक जांच किए जाने के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।



Source link