सिंगरौली जिले के नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 42 स्थित वसोर बस्ती में गाय का बछड़ा खुले कुएं में गिर गया। घटना सत्या होटल के बगल में हुई। स्थानीय लोगों ने बछड़े को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर नगर निगम को सूचित किया गया। लगभग चार घंटे तक बचाव अभियान चलाया सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम और गौ सेवा संस्थान के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने रस्सी, पट्टा और अन्य उपकरणों का उपयोग कर लगभग चार घंटे तक बचाव अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बचाव के बाद बछड़े की स्थिति सामान्य बताई गई है। खुले कुएं बने खतरा, हादसे रोकने की मांग इस घटना के बाद क्षेत्र में खुले कुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में कई खुले कुएं हैं, जिनसे भविष्य में बड़े हादसे होने का खतरा बना हुआ है। वार्ड पार्षद संतोष शाह ने इस घटना को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि खुले कुओं को तत्काल ढंकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाही से भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।
Source link