सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ ही लाभ, लेकिन वाणी पर रखें नियंत्रण, पढ़ें राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ ही लाभ, लेकिन वाणी पर रखें नियंत्रण, पढ़ें राशिफल


Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज कुंडली में पांचवें स्थान पर केतु के प्रभाव के कारण पितृ दोष की संभावना बन रही है. इसकी वजह से संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. संतान को कष्ट या उनसे जुड़ी किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है.

Aaj Ka Singh Rashifal 08 April 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है. पूरे दिन मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो कई मामलों में लाभ देने वाला माना जा रहा है. साथ ही धनु लग्न की पत्रिका बन रही है, जिससे दिनभर सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.

हालांकि ग्रहों की स्थिति में एक खास बात भी सामने आई है. पांचवें स्थान पर केतु के प्रभाव के कारण पितृ दोष की संभावना बन रही है. इसकी वजह से संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. संतान को कष्ट या उनसे जुड़ी किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए कार्यस्थल पर स्थिति संतुलित बनी रहेगी. हालांकि बातचीत करते समय सावधानी रखना जरूरी है. वाणी में कटुता आने से सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए संयम बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. पढ़ाई में मन भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी है. किसी भी विषय को बीच में बदलने से बचें. एक ही दिशा में मेहनत करने से सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी और नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. हालांकि निवेश के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है. किसी बड़े निवेश से आज के दिन बचना बेहतर रहेगा. सोच समझकर लिया गया फैसला ही आगे चलकर लाभ देगा. मूल नक्षत्र का प्रभाव व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत भरा रहेगा. पुराने शारीरिक कष्टों में कमी आ सकती है. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा. भाग्य स्थान पर धनु राशि का प्रभाव और चंद्रमा की स्थिति स्वास्थ्य के लिए अच्छे संकेत दे रही है. मानसिक रूप से भी आप हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और इसका असर पूरे दिन पर देखने को मिलेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन खास रहने वाला है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. पहले से चल रही कड़वाहट दूर हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे और प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी. दिनभर सकारात्मक माहौल बना रहेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 4 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, और 8 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज वाणी पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी है. विवादों से दूर रहें और शांत स्वभाव बनाए रखें. साथ ही हनुमानजी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. यदि संभव हो तो मंदिर में ध्वज चढ़ाएं. यह उपाय दिन को और भी शुभ बना सकते हैं.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link