सीहोर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर: रात में दुर्घटनाएं रोकने 200 वाहनों पर रेडियम लगाकर किसानों को जागरूक किया – Sehore News

सीहोर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर:  रात में दुर्घटनाएं रोकने 200 वाहनों पर रेडियम लगाकर किसानों को जागरूक किया – Sehore News




सीहोर पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर रेडियम लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कृषि उपज मंडी सीहोर में यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर रेडियम लगवाए। इसका उद्देश्य रात के समय सड़क पर चलने वाले इन वाहनों को स्पष्ट रूप से दृश्यमान बनाना है, ताकि दुर्घटनाओं को टाला जा सके। अभियान के तहत, लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर रेडियम लगाए गए। इस दौरान किसानों से यातायात जागरूकता संबंधी सार्थक चर्चा भी की गई। उन्हें सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित ऐसे जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



Source link