BJP सांसद का महुआ के फूल बीनते हुए दिखा अलग अंदाज, कर डाला दिल जीतने वाला काम!

BJP सांसद का महुआ के फूल बीनते हुए दिखा अलग अंदाज, कर डाला दिल जीतने वाला काम!


Last Updated:

मध्य प्रदेश के सीधी के सांसद राजेश मिश्रा का महुआ बीनते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वह ग्रामीणों की तरह ही महुआ बीन रहे हैं. फिलहाल सांसद का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.

Zoom

MP Rajesh Mishra: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का एक अलग ही अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. विंध्य क्षेत्र में महुआ सीजन के दौरान सांसद का ग्रामीणों के साथ महुआ फूल बीनते हुए वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. सीधी संसदीय क्षेत्र से सांसद राजेश मिश्रा गांव में पहुंचे, जहां ग्रामीण महुआ फूल एकत्र कर रहे थे, इस दौरान सांसद भी जमीन पर बैठ गए और ग्रामीणों के साथ महुआ बीनने लगे.

खास बात यह रही कि उन्होंने पूरी सहजता के साथ ग्रामीणों की तरह ही तेजी से महुआ फूल उठाए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए. सांसद ने इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत भी की और उनके हालचाल जाना. उन्होंने महुआ संग्रहण से होने वाली आय और ग्रामीणों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. ग्रामीणों ने भी सांसद से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया.

विंध्य क्षेत्र में महुआ का खास महत्व
विंध्य क्षेत्र में महुआ फूल का विशेष महत्व है. यह सिर्फ एक वन उपज ही नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा भी है. महुआ से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ और पारंपरिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलता है.

लोगों को पसंद आ रहा सांसद का अंदाज
सांसद का यह सादगी भरा अंदाज अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं और इसे जनप्रतिनिधि के जमीन से जुड़े होने का उदाहरण बता रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह का व्यवहार जनप्रतिनिधियों की आम जनता से नजदीकी को दर्शाता है और इससे पॉजिटिव संदेश जाता है.

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद का इस तरह उनके बीच आना और उनकी गतिविधियों में शामिल होना उन्हें अपनापन का एहसास कराता है.



Source link