इंदौर में सगाई में रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष: खाने-पीने की बात पर विवाद, डंडे-पेचकस से हमला, युवक की मौत – Indore News

इंदौर में सगाई में रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष:  खाने-पीने की बात पर विवाद, डंडे-पेचकस से हमला, युवक की मौत – Indore News




इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामला सगाई समारोह में शुरू हुए झगड़े से जुड़ा है, जो बाद में सड़क पर हिंसक हमले में बदल गया। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, मृतक की पहचान शुभम पुत्र संगतनाथ निवासी महादेव नगर (नार्थ मोहल्ला) के रूप में हुई है। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ उमरीखेड़ा में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, झगड़े की शुरुआत खाने-पीने की बात को लेकर हुई थी, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में शुभम के दोस्त रितिक, करण और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद करने वाले लोग आपस में रिश्तेदार हैं। सगाई में शुरू हुआ विवाद, बायपास पर घेरकर हमला बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसके बाद शुभम अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे बायपास पर घेर लिया और डंडों व पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजन चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर शुभम दुकानों पर नींबू-मिर्ची बांधने का काम करता था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पिता बारदान (गोदाम) में काम करते हैं, जबकि मां मजदूरी करती है।



Source link