इंदौर में 200 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, महाराष्ट्र सीमा तक सिक्स लेन होगी AB रोड

इंदौर में 200 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, महाराष्ट्र सीमा तक सिक्स लेन होगी AB रोड


Last Updated:

Indore Development News: मालवा और निमाड़ को जोड़ने वाली लाइफलाइन यानी AB रोड NH-52 अब एक नए अवतार में नजर आने वाली है. शहर के सबसे व्यस्त हिस्सों में से एक राऊ और पिगडंबर के बीच न केवल जाम से मुक्ति मिलेगी. जानें प्लान

ख़बरें फटाफट

Indore News: इंदौर में राऊ सर्कल जाम और 6 महीने में ही जर्जर हो चुके फ्लाईओवर के कारण देशभर में चर्चा में आया था. इससे NHAI की काफी किरकिरी हुई थी. उसके बाद लंबे समय से इसके रिनोवेशन का काम चल रहा है, लेकिन अब जल्दी इसके आगे एक और फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. मजे की बात ये कि राऊ फ्लाईओवर के 400 मीटर आगे ही इसे बनाया जाएगा. भारी ट्रैफिक को देखते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर तक AB रोड को सिक्स लेन किया जाएगा.

AB रोड का नया अवतार
मालवा और निमाड़ को जोड़ने वाली लाइफलाइन यानी AB रोड NH-52 अब एक नए अवतार में नजर आने वाली है. शहर के सबसे व्यस्त हिस्सों में से एक राऊ और पिगडंबर के बीच न केवल जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि इंदौर से महाराष्ट्र बॉर्डर तक का सफर भी सिक्स लेन के चलते सुपरफास्ट होने जा रहा है. पिगडम्बर के साथ ही खलघाट और धामनोद में भी फ्लाईओवर बनाए जाने की योजना है.

इंदौर से मुंबई की राह होगी आसान
भारी वाहनों का दबाव और स्थानीय ट्रैफिक के चलते यहां अक्सर गाड़ियों की लंबी कतारें दिखती थीं. इस समस्या का समाधान अब 2.1 किलोमीटर लंबे सिक्स-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर मिल जाएगा. जिसे राऊ चौराहे के आगे पिगडंबर क्षेत्र में बनाया जाएगा. इससे इंदौर से मुंबई की ओर जाने वाला भारी ट्रैफिक और महू-पीतमपुर की ओर जाने वाले यात्री बिना किसी रुकावट के निकल सकेंग‌े.

लोग बोले… पहले ये करना था ये काम
हालांकि, कई लोगों का यह भी कहना है कि जब राऊ का फ्लाईओवर बनाया जा रहा था, तब ही इसे 400 मीटर आगे बढ़कर पीतांबर तक भी बनाया जा सकता था, लेकिन तब ऐसा नहीं किया गया. इस वजह से इतने दिनों तक लोगों को जान की समस्या का सामना करना पड़ा. पिछले 2 साल से रालामंडल के पास कनाडिया, अर्जुन बड़ौद में फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है.

यहां भी इंदौर से फिनिक्स मॉल तरफ जाने वाले और गांव में जाने वाले लोगों के सड़क क्रॉस करने के चलते लंबा जाम देखने को मिलता था. यहां शहर का पर अब तक का सबसे बड़ा जाम भी लग चुका है. हालांकि, इनका निर्माण तेजी से चल रहा है और हाल ही में ब्रिज का एक हिस्सा आवाजाही के लिए खोला गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link