वंदे मातरम विवाद के बाद अब कांग्रेस करेगी क्या कार्रवाई? आरिफ मसूद ने किया बड़ा इशारा

वंदे मातरम विवाद के बाद अब कांग्रेस करेगी क्या कार्रवाई? आरिफ मसूद ने किया बड़ा इशारा


Last Updated:

Rubina Iqbal Khan: इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गया है. भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. अब कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद का भी इस पर बयान सामने आया है.

Zoom

वंदे मातरण विवाद पर आरिफ मसूद का बयान आया सामने

Arif Masood On Rubina Iqbal Khan: इंदौर नगर निगम में बजट पेश के दौरान वंदे मातरम गाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. जहां बैठक के दौरान कांग्रेस की पार्षद रुबीना खान ने वंदे मातरम गाने से मना कर दिया. बाद में उन्होंने कहा कि वह बस अल्लाह और इस्लाम पर भरोसा करती हूं. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह पल्ला झाड़ लेती है. उन पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है. अब इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का भी बयान सामने आया है.

आरिफ मसूद बोले-कांग्रेस को कमेटी बनाकर जांच करवानी चाहिए
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने रूबीना इकबाल खान के मामले पर कहा कि ऐसे शब्द नहीं बोलना चाहिए. वंदे मातरम गाना और रिस्पेक्ट करना दो अलग-अलग विषय हैं. वंदे मातरम गाने या न गाने पर सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है. वंदे मातरम गाना अनिवार्यता नहीं है. सम्मान सबको करना चाहिए. प्रदेश कांग्रेस को इसपर संज्ञान लेकर कमेटी बनाकर जांच करवानी चाहिए. भागीरथ पुरा से ध्यान भटकाने के लिए ये सब किया जा रहा है.

UCC के लिए आरिफ मसूद ने सरकार पर कसा तंज
मध्य प्रदेश में UCC कानून लागू करने की तैयारी को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि
सरकार प्रदेश की जनता को गैस दे नहीं पा रही है. प्रदेश की जनता खाद के लिए परेशान है. सरकार प्रदेश की जनता का ध्यान कहीं और भटकाना चाहती है. इसलिए UCC लागू करने की बात कर रहे हैं. सभी धर्म के लोगों का क्या होगा? UCC लागू करने के बाद देश के साथ अन्याय होगा. लोग गैस की किल्लत भूल जाएं. केवल UCC पर फोकस करें सरकार यही चाहती है. ये सरकार सिर्फ लफ्फाजी की है.

क्या कांग्रेस करेगी रुबीना खान पर कार्रवाई?
निगम में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जिस प्रकार से पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कांग्रेस को लेकर बात कही है, वह अनुशासनहीनता है और इसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रुबीना आज से ही अपने को कांग्रेस पार्टी से बाहर समझें. हम निष्कासन का प्रपोजल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज चुके हैं.



Source link