उमरिया में बस-पुलिस वाहन की टक्कर: चंदिया TI और आरक्षक घायल, जबलपुर रेफर; भरौला मोड़ पर हुई भिड़ंत – Umaria News

उमरिया में बस-पुलिस वाहन की टक्कर:  चंदिया TI और आरक्षक घायल, जबलपुर रेफर; भरौला मोड़ पर हुई भिड़ंत – Umaria News




उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौला मोड़ पर गुरुवार को एक निजी बस और चंदिया थाने के शासकीय वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में चंदिया थाना प्रभारी जेएस परस्ते और आरक्षक सौरभ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। मोड़ पर आमने-सामने से टकराए दोनों वाहन जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी जेएस परस्ते और आरक्षक सौरभ उमरिया से चंदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे भरौला मोड़ पर सामने से आ रही बस से पुलिस वाहन की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि पुलिस का शासकीय वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया। घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस टीम ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। थाना प्रभारी और आरक्षक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों पुलिसकर्मियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
कोतवाली पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया ताकि यातायात सुचारु हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या मोड़ पर किसी वाहन चालक की लापरवाही की वजह से।



Source link