Last Updated:
Indore News: ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है, जिसका सीधा प्रभाव इंदौर के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर दिख रहा है. कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से करीब 60% प्रोडक्शन ठप हो गया है, फैक्ट्रियों ने शिफ्ट घटा दी हैं और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की संख्या कम की जा रही है. एक्सपोर्ट भी प्रभावित हुआ है, जिससे उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है.
Iran And Israel War: ईरान-इज़राइल युद्ध को महीनेभऱ से ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी यह युद्ध क्षमता नजर नहीं आ रहा है, दूसरी तरफ इसकी वजह से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. खासकर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और एक्सपोर्ट एक तरह से ठप होते नजर आ रहे हैं. इंदौर के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया को भी ईरान-इज़राइल युद्ध की मार झेलनी पड़ रही है. पीथमपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम में कोठारी ने लोकल 18 को बातचीत में बताया कि युद्ध के चलते कच्चे माल की आपूर्ति लगभग बंद हो गई है जिस वजह से अकेले पीथमपुर में ही कारखानों में लगभग 60% प्रोडक्शन बंद हो गया है. इंडस्ट्रीज ने अपनी शिफ्ट में कमी कर दी है कांट्रेक्चुअल लोगों को कम करने पर आने से मना कर दिया गया है.
कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा
दरअसल, युद्ध की वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा आ रही है खासकर ऐसे प्रोडक्ट जो कि पेट्रोलियम पदार्थ के के प्रोडक्ट के रूप में निकलते हैं. उनके प्रोडक्शन लगभग बंद हो गया है और सरकार का भी फोकस फिलहाल पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर ही है जिस वजह से प्लास्टिक, तेल गैस इत्यादि पर निर्भर कंपनियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दुनिया भर में तेल की मारामारी के चलते जहाज का भाड़ा भी बढ़ चुका है. इसका सबसे ज्यादा असर एक्स पर रहा है प्रोडक्शन के लिए कच्चा माल जो दूसरे देशों से आता था वह आना बंद हो गया है जबकि कारखाने से बनकर जो माल विदेश जाना था उसके ऑर्डर भी होल्ड पर हो गए हैं क्योंकि जहाज को घूम कर जाना पड़ रहा है जिससे कई गुना ज्यादा भाड़ा लग रहा है.
करीब एक महीने में ही अकेले पीथमपुर से 60 करोड़ के एक्स प्रभावित हुए हैं. फार्मा इंडस्टरीज को लगने वाले केमिकल्स मिलना बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से इसके प्रोडक्शन पर भी काफी दबाव पड़ रहा है जबकि सऊदी अरब ईरान जैसी गल्फ कंट्रीज अपनी फर्म नीड्स के लिए सबसे ज्यादा इसी परनिर्भर है. गौतम कोठारी के अनुसार, जल्द से जल्द अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो इंडस्ट्रीज के लिए काम करना नामुमकिन हो जाएगा. जबकि इन हालातों की वजह से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में जो कमजोरी आएगी उस उभारने में लंबा समय लग जाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें