खेल-खेल में बच्ची के मुंह में फंसी जिंदा मछली, एक्वेरियम की सफाई के दौरान हादसा, डॉक्टरों

खेल-खेल में बच्ची के मुंह में फंसी जिंदा मछली, एक्वेरियम की सफाई के दौरान हादसा, डॉक्टरों


Last Updated:

Indore News: इंदौर में एक साल की बच्ची के गले में मछली फंसने की वजह से सांस लेने में परेशानी हुई, जिसे परिजन तुरंत एमवाय हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए लगभग 2 सेंटीमीटर लंबी मछली को सफलतापूर्वक निकाल दिया, समय पर इलाज मिलने से बच्ची फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है.

Zoom

Indore News: इंदौर में एक बेहद हैरान कर देने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया है. खजराना क्षेत्र की एक साल की बच्ची के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में मछली के एक्वेरियम को साफ करने के दौरान अचानक गले में एक जिंदा मछली फंस गई. परिवार ने देखा कि बच्ची को सांस लेने में कठिनाई हो रही है और स्थिति गंभीर नजर आ रही थी. तुरंत ही परिजन उसे एमवाय हॉस्पिटल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल आपातकालीन कदम उठाते हुए एंडोस्कोपी की सहायता से मछली को बच्ची के गले से निकालने का फैसला लिया. एंडोस्कोपी प्रोसेस के दौरान डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी बरती, ताकि बच्ची को कोई और चोट न पहुंचे.

मछली 2 सेंटीमीटर लंबी थी
बताया जा रहा है कि गले में फंसी मछली लगभग 2 सेंटीमीटर लंबी थी. अगर इलाज में थोड़ी भी देरी होती, तो बच्ची की जान को गंभीर खतरा हो सकता था. समय रहते इलाज मिलने के कारण बच्ची की जान बचाई जा सकी. डॉक्टर्स ने बच्ची की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए लगातार उसकी निगरानी की. इस घटना ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की समझदारी को भी दिखाया है.

बच्ची फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की देखरेख में है. परिजनों ने राहत की सांस ली और बताया कि वे भविष्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहेंगे. देखा जाए ऐसे मामले कम पाए जाते हैं, लेकिन मां-बाप को छोटे बच्चों के साथ काफी देखभाल करनी चाहिए. इस मामले में परिवार और डॉक्टरों की तुरंत कार्रवाई के कारण एक जान बचाई जा सकी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link