दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोप फतेहपुर के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य 50 साल के कुदन आदिवासी पर लगा है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना बुधवार को तब उजागर हुई जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता को महिला थाने भेजा गया। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें उसके पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य कुदन आदिवासी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी हुआ फरार एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया की रात में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में जीरो पर मामला दर्ज कर पीड़िता को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वह पांच माह के गर्भ से है। मगरोन थाना प्रभारी बीएल पटेल ने बताया कि आरोपी कुदन आदिवासी फतेहपुर का जनपद सदस्य है और वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह घटना करीब पांच माह पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद परिजनों को जानकारी नहीं दी थी। आरोपी के बच्चों के भी बच्चे
आरोपी के गांव लोगों के बताया कि कुंदन की उम्र 50 साल है। उसके बच्चों के भी बच्चे हो चुके हैं। पीड़ता की उम्र की तो उशकी नातिन और पौती हैं। भाजपा समर्थित नेता जनपद सदस्य भाजपा समर्थित हैं। आदिवासी होने के चलते पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा ने समर्थन दिया था। इसके पहले उनकी पत्नी आदिवासी कोटे से फतेहपुर से सरपंच रह चुकी हैं। जनपद सदस्य पर लगे आरोपों पर बटियागढ़ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल सिंह कुशवाहा ने बताया की जनपद सदस्य कूदन आदिवासी भाजपा समर्थित हैं। उन्होंने बताया था कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वह इस उम्र में ऐसा काम क्यों करेंगे। इसलिए पुलिस निष्पक्ष तरीके से इस मामले में जांच करें। यदि वह दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए।
Source link