दादा ने बेच दी जमीन तो गुस्से में पोता टंकी पर चढ़ा, थानेदार ने जान जोखिम में डालकर बचाया, Video
Nimar News: निवाड़ी जिले के सिमराखास गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक के टंकी पर चढ़ने का मामला सामने आया है. गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की कोशिश करने लगा. उसने वहां फांसी लगाने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने जान जोखिम में डालकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. बाद में युवक ने बताया कि वह अपने दादा द्वारा जमीन कम कीमत पर बेचने से नाराज था. पुलिस ने युवक को समझाइश देकर मामला शांत कराया.