नौकरी छोड़ी उठाया रिस्क, ढाई लाख लगाकर बदली किस्मत, मेडिकल स्टोर से कमा रहे मुनाफा ही मुना

नौकरी छोड़ी उठाया रिस्क, ढाई लाख लगाकर बदली किस्मत, मेडिकल स्टोर से कमा रहे मुनाफा ही मुना


Last Updated:

Khandwa News: 2 हजार की नौकरी से शुरू हुआ सफर आज एक सफल बिजनेस में बदल चुका है. अखिलेश पटेल ने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और सही फैसलों से कोई भी इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है…

Success Story: खंडवा के पास स्थित पांजरिया गांव के रहने वाले अखिलेश पटेल ने अपनी मेहनत से सफलता की मिसाल पेश की है. एक गरीब किसान परिवार में जन्मे अखिलेश के पिता खेती करते थे, लेकिन 4 एकड़ जमीन से परिवार का गुजारा मुश्किल था. इसी वजह से अखिलेश को काम की तलाश में गांव छोड़कर शहर आना पड़ा.

2 हजार की नौकरी से की शुरुआत
अखिलेश ने खंडवा में एक मेडिकल स्टोर पर महज 2 हजार रुपये महीने की नौकरी से काम शुरू किया. शुरुआती समय में हालात कठिन थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे मेहनत के दम पर उनकी सैलरी बढ़कर 6 हजार रुपये तक पहुंच गई.

जिस दुकान में नौकरी की, उसी के बने मालिक
कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और अखिलेश की कहानी इसका जीता-जागता उदाहरण है. जिस मेडिकल स्टोर पर उन्होंने सालों तक नौकरी की, उसी दुकान को उन्होंने खरीदने का सपना देखा. साल 2019 में उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये जुटाकर उसी मेडिकल को खरीद लिया.

आज बन चुके सफल व्यापारी
शुरुआत छोटी थी, लेकिन हौसले बड़े थे.आज वही मेडिकल स्टोर अखिलेश के लिए सफलता का जरिया बन चुका है. वह रोजाना करीब 1500 से 2000 रुपये तक की कमाई कर रहे हैं, जिससे उनका परिवार अच्छे से चल रहा है.

15 साल की मेहनत लाई रंग
अखिलेश बताते हैं कि उन्होंने 2008 से इस मेडिकल पर काम करना शुरू किया था.लगातार 15-16 साल की मेहनत और अनुभव के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं. उनकी सफलता रातों-रात नहीं, बल्कि सालों की मेहनत का परिणाम है.

परिवार का मिला पूरा साथ
अखिलेश अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, डॉक्टर अनिल पटेल और अपने गुरुओं के आशीर्वाद को देते हैं. उनका कहना है कि बिना सपोर्ट के यह संभव नहीं था.

आगे बढ़ाने की है बड़ी योजना
अब अखिलेश सिर्फ यहीं नहीं रुकना चाहते. वे मेडिकल के साथ-साथ होलसेल कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं. उनका सपना है कि अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाएं और बड़ा नाम बनाएं.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा
अखिलेश की कहानी यह सिखाती है कि अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची हो.तो छोटे से काम से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. आज वह न सिर्फ अपने परिवार को संभाल रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन चुके हैं. 2 हजार की नौकरी से शुरू हुआ सफर आज एक सफल बिजनेस में बदल चुका है. अखिलेश पटेल ने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और सही फैसलों से कोई भी इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link