रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. प्रेमिका की खुदकुशी के तीन दिन बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी. प्रेमी ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया. यह वीडियो अब सामने आया है. वीडियो की जांच के बाद प्रेमिका के परिवार पर केस दर्ज किया गया है. चार महीने बाद 8 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है. महाराजपुरा थाने में प्रेमिका की मां सहित 8 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वीडियो में प्रेमी ने कहा, लड़की के घर वाले मुझे जीने नहीं देंगे. मर रहा हूं. इन्हें जिंदा मत छोड़ना. मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुरा थाने के गुठिना गांव में 13 दिसंबर 2025 को 21 साल के हरेंद्र जाटव ने फांसी लगाकर खुदखुशी की थी. फांसी लगाने से पहले हरेंद्र ने वीडियो बनाया था. उसने प्रेमिका के घरवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. हरेंद्र की मौत से तीन दिन पहले प्रेमिका ने भी आत्महत्या की थी. हरेंद्र और उसकी प्रेमिका ने गांव से भागकर मंदिर में शादी कर ली थी. दोनों गांव लौटे, तो लड़की के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था. जिसके बाद दोनों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.