मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित बाणसागर जलाशय में एक नााबालिग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। किशोर ने अपनी सूझबूझ और संघर्ष से अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कुदरी खुर्द निवासी अजय कोल रोज की तरह अपनी बकरियां चराने जलाशय किनारे गया था। जब वह बकरियों को पानी पिलाने के लिए आगे बढ़ा, तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके पैर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। मगरमच्छ के खतरनाक हमले के बावजूद अजय ने हिम्मत नहीं हारी। उसने घबराने के बजाय साहस दिखाते हुए लगातार संघर्ष किया और अपने पैर को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। काफी देर तक चले इस संघर्ष के बाद वह किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकलने में सफल हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में अजय को तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Source link