मुकुल चौधरी के पैदा होने से पहले ही पिता ने ठान लिया था बेटा बनेगा क्रिकेटर, 21 साल के नए IPL सुपरस्टार की कहानी

मुकुल चौधरी के पैदा होने से पहले ही पिता ने ठान लिया था बेटा बनेगा क्रिकेटर, 21 साल के नए IPL सुपरस्टार की कहानी


होमखेलक्रिकेट

मुकुल चौधरी के पैदा होने से पहले ही पिता ने ठान लिया था बेटा बनेगा क्रिकेटर, 21 साल के नए IPL सुपरस्टार की कहानी

Last Updated:

Zoom

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2026 में नौ अप्रैल की रात एक ऐसा मैच जीता, जहां उसकी हार तय नजर आ रही थी. कोलकाता नाइटराइडर्स अपने घर पर आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी. लखनऊ का स्कोर 128/7 हो गया था, तभी 21 साल के युवा मुकुल चौधरी क्रीज पर आए. छक्के की ऐसी झड़ी लगाई कि असंभव नजर आ रहे 43 गेंद में 78 रन के स्कोर को आखिरी ओवर में साध लिया. अब पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है. चलिए जानते हैं लखनऊ का यह उभरता सितारा कौन है, कहां से आता है और ऑक्शन में लखनऊ ने उन पर कितने रुपये का दाव लगाया था?

अटैकिंग विकेटकीपिंग बैटर हैं मुकुल
मुकुल चौधरी आक्रामक बल्लेबाज के साथ-साथ शानदार विकेटकीपर भी हैं. वह राजस्थान की अंडर-17 टीम के कप्तान रह चुके हैं. साल 2023 में अंडर-19 स्तर पर खेलते हुए उन्होंने राजस्थान की रणजी टीम में जगह बनाई. 2024 में अंडर-23 टीम के कप्तान बने और शानदार प्रदर्शन के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चुने गए. जहां राजस्थान की ओर से दिल्ली और मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

पिता का सपना जी रहे मुकुल
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ा गौड़जी की खेदड़ों की ढाणी के निवासी मुकुल के पिता दिलीप चौधरी होटल बिजनेस से जुड़े हैं. झुंझुनूं में क्रिकेट ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी तो पिता दिलीप साल 2015 में मुकुल को लेकर सीकर आ गए और किराए का कमरा लेकर बेटे को यहां क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिलवाया. 10वीं और 12वीं में 70-75 प्रतिशत अंक पाने वाले मुकुल क्रिकेट प्रैक्टिस के कारण पहले तो कम ही स्कूल जा पाते थे और अब चार साल से कॉलेज में एग्जाम भी नहीं दे पा रहे. परिवार चाहता था कि मुकुल सेना या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करें और बड़े अधिकारी बने, लेकिन पिता का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेटर बने. आज मुकुल ने अपने पिता का नाम रौशन कर दिया.

30 लाख का बेस प्राइस और ऑक्शन में मिले 2.60 करोड़
विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी का नाम जब आईपीएल 2026 सीजन के लिए नीलामी में आया तो लखनऊ से पहले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस उनके लिए टूट पड़े. 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के पास डोमेस्टिक क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. बोली जैसे ही एक करोड़ के पार गई मुंबई ने बैकआउट कर लिया क्योंकि उनके पर्स में पैसे ही नहीं थे फिर यहां से बोली में लखनऊ सुपरजायंट्स की एंट्री हुई और दो करोड़ 60 लाख रुपये में टीम ने इस अनकैप्ड प्लेयर को खरीद लिया.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link