रीवा में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, मंत्री चौराहे पर हादसा – Rewa News

रीवा में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई:  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, मंत्री चौराहे पर हादसा – Rewa News




रीवा के नेशनल हाईवे 30 स्थित चाकघाट के मंत्री चौराहे पर करीब पांच बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चाकघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज लेकर गए। मृतक की पहचान रामरतन हरिजन पिता राजेश हरिजन (उम्र करीब 25 वर्ष) निवासी ग्राम पन्डा पूर्वा के रूप में हुई है, जबकि घायल प्रियांशु हरिजन पिता शैलेश हरिजन (उम्र करीब 20 वर्ष) ग्राम पन्डा पूर्वा का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक चाकघाट बॉर्डर की ओर से बघेड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मंत्री चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री चौराहे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि सुधार के प्रति उदासीन बने हुए हैं। चौराहे पर ऑटो और बसें मनमाने ढंग से खड़ी रहती हैं, वहीं दुकानों का अतिक्रमण सड़क को संकरा कर देता है। इससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।



Source link