Last Updated:
रेलवे ने आगरा से गुजरात जाने वाले पर्यटकों को एक शानदार गिफ्ट दिया है. अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और ताजमहल दोनों को एक ही बार की यात्रा में देखा जा सकता है. आगरा कैंट से असारवा (अहमदाबाद) के लिए नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू हुई है.
बीच में तमाम शहरों में रुकते हुए जाएगी ट्रेन.
आगरा. रेलवे ने आगरा से गुजरात जाने वाले पर्यटकों को एक शानदार गिफ्ट दिया है. अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और ताजमहल दोनों को एक ही बार की यात्रा में देखा जा सकता है. आगरा कैंट से असारवा (अहमदाबाद) के लिए नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू हुई है. इससे पर्यटक मात्र 18 घंटे में देश की इन दो विश्व प्रसिद्ध धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे.यह फैसला पर्यटकों की सुविधा यह ट्रेन चलाई है.
ट्रेन आगरा मंडल रेलवे ने आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ऑपरेशन शुरू किया गया. स्थानीय लोगों, पर्यटकों और रेल कर्मचारियों ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. ट्रेन को फूलों की मालाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया. लोगों में इस ट्रेन के शुरू होने से काफी उत्साह देखने को मिला है.
ये है ट्रेन का शेड्यूल
• ट्रेन नंबर 20178 (आगरा कैंट – असारवा), आगरा कैंट से शाम शाम 8.45 बजे चलेगी असारवा सुबह 11 बजे पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 20177 (असारवा – आगरा कैंट), असारवा से दोपहर 3 बजे चलेगी.आगरा कैंट सुबह 07.15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन बुधवार से रविवार तक आगरा से तथा गुरुवार से सोमवार तक असारवा से चलेगी. इसमें 9 जनरल, 10 स्लीपर, 2 एसी थर्ड, , 1 एसी सेकेंड, और 2 एसएलआर सहित कुल 24 कोच लगाए गए हैं.
पर्यटकों के लिए खास होगी ट्रेन
यह ट्रेन आगरा (ताजमहल) और अहमदाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी देगी. अहमदाबाद से केवडि़या आसानी से पहुंचा जा सकता है. पर्यटक ताजमहल देखने के बाद शाम की ट्रेन पकड़ सकते हैं और अगली सुबह अहमदाबाद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कर सकते हैं. वापसी में भी यही सुविधा मिलेगी. कुल 18 घंटे के अंदर दोनों आकर्षण केंद्र देखने का शानदार मौका अब उपलब्ध है. साथ ही इस ट्रेन से व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. शिक्षा और स्वास्थ्य सर्विस के लिए फायदेमंद होगा. दूसरी ट्रेनों में भीड़ कम होगी.