19 या 20 अप्रैल, अक्षय तृतीया कब? दूर करें कंफ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त-संयोग

19 या 20 अप्रैल, अक्षय तृतीया कब? दूर करें कंफ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त-संयोग


Last Updated:

Ujjain News: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) इस साल और भी खास बन गई है क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं. रोहिणी नक्षत्र की पावन उपस्थिति इस दिन को और मंगलकारी बना रही है.

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर तिथि और हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है. सनातन परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पूजन, जप या कोई भी शुभ कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता बल्कि उसका फल निरंतर बढ़ता रहता है, इसलिए लोग इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना बेहद शुभ मानते हैं और इस दिन ऐसा कोई भी कार्य की शुरुआत करना अक्षय फल की प्राप्ति करवाता है. आइए जानते हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से कि इस बार यह तिथि कब आ रही है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 19 अप्रैल को शुरू हो रही है लेकिन सूर्योदय के समय यह तिथि 20 अप्रैल को रहेगी. हिंदू मान्यताओं में उदयातिथि को ज्यादा महत्व दिया जाता है, इसलिए त्योहार उसी दिन मनाया जाता है, जब तिथि सूर्योदय पर मौजूद हो. इसी वजह से इस बार अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को ही मानी जाएगी.

शुभ मुहूर्त में करें पूजा
इस खास दिन पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एक अत्यंत शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है. सुबह पांच बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का समय विशेष रूप से फलदायी माना गया है. इस अवधि में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की श्रद्धा से पूजा करने पर जीवन में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से की गई आराधना घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लेकर आती है. साथ ही इस दिन सोना-चांदी खरीदना भी शुभ संकेत माना जाता है, जो भविष्य में आर्थिक स्थिरता और उन्नति का प्रतीक बनता है.

दुर्लभ संयोग में आ रही अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया इस साल और भी खास बन गई है क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं. रोहिणी नक्षत्र की पावन उपस्थिति इसे और मंगलकारी बना रही है. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हर कार्य में सफलता और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है. इन दुर्लभ योगों के प्रभाव से इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि लोग इस दिन नए व्यापार की शुरुआत, निवेश, गृह प्रवेश और विवाह जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने को बेहद शुभ मानते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link